मानसून के दिनों में ऐसा रखें अपना आहार, मौसमी बीमारियों से होगी सुरक्षा

By: Ankur Mon, 11 July 2022 5:53:49

मानसून के दिनों में ऐसा रखें अपना आहार, मौसमी बीमारियों से होगी सुरक्षा

मानसून के इस सीजन में देश के विभिन्न इलाकों में भारी वर्षा हो रही हैं। बारिश के आने से मौसम तो सुहाना होता ही हैं लेकिन यह मौसम अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है। इन दिनों में दस्त, पेट खराब, संक्रमण, फ्लू और सर्दी का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डाइट में हेल्दी और पौष्टिक फूड्स शामिल करें। इससे शरीर की इम्युनिटी बढ़ाते हुए इसे मजबूत बनाने में मदद मिलती हैं। कई ऐसे सुपरफूड हैं जो मानसून के दिनों के लिए बेस्ट आहार साबित होते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ आहार की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

foods to eat in rainy season,healthy living,Health tips

बादाम

बादाम वजन घटाने के लिए एक बेहतरीन स्नैक्स हैं, जो प्रोटीन और फाइबर सहित आवश्यक पोषक तत्वों और खनिजों से भरपूर हैं। आपका वजन घटाने के लिए यह दोनों आवश्यक हैं। मोनोसैचुरेटेड फैट से भरपूर बादाम त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। ये विटामिन सी और जिंक से भी भरपूर होते हैं और मीठा खाने की इच्छा को कम करते हैं।

foods to eat in rainy season,healthy living,Health tips

लहसुन

लहसुन एक और भारतीय सुपरफूड है। लहसुन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो प्राकृतिक रूप से शरीर की इम्यूनिटी बनाने में मदद करते हैं। इसको खाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसे रोज़ दाल और करी में इस्तेमाल किया जाए। लहसुन का उपयोग स्वाद बढा़ने के लिए सॉस और गर्म सूप में भी किया जा सकता है।

foods to eat in rainy season,healthy living,Health tips

शहद

कमजोर डाइजेशन वालों के लिए शहद एक वरदान है। यह आसानी से पचने वाला कार्बोहाइड्रेट है जो तुरंत एनर्जी देता है। मानसून में बहुत सी महिलाएं डाइजेस्टिव सिस्टम से परेशान रहती हैं लेकिन शहद से आप इस समस्या से आसानी से मुकाबला कर सकती हैं। एक चम्मच शहद को दो चम्मच नींबू के रस और एक गिलास गुनगुने पानी के साथ खाली पेट लें ताकि आपको इसके फायदे मिल सकें।

foods to eat in rainy season,healthy living,Health tips

ओटमील

ओटमील एक सुपरफूड है और वजन घटाने के लिए बेहतरीन है, क्योंकि यह आपको लंबे समय तक तृप्त रखने की क्षमता रखता है। ओटमील आपके शरीर को दिन भर चलने के लिए पर्याप्त ऊर्जा देता है और रक्त शर्करा के स्तर को भी नियंत्रित करता है। इसमें बीटा ग्लूकेन भी होता है, जो एक तरह का घुलनशील फाइबर है और शरीर में वसा के स्तर को नियंत्रित करता है।

foods to eat in rainy season,healthy living,Health tips

मूंग की दाल

इस मानसून में सबसे उपयोगी माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन और मिनरल इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ ही पूरे स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। यह आपके शरीर में वायु और अग्नि तत्व को शांत करता है और आपको संतुलित स्वभाव प्राप्त करने में मदद करता है। इस मौसम में इसका सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका मूंग-आधारित सूप या पैनकेक है। इस मौसम में कच्ची मूंग की फलियों को खाने से बचें।

foods to eat in rainy season,healthy living,Health tips

अंडा

अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने पर यह हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाता है, साथ ही ये हमारी रोगों से लड़ने में मदद भी करता है। अंडे में विटामिन ए, डी और बी1 पाया जाता है। अंडा हमारी हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। आप इसका सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। आप उबले, स्टीम्ड या भुने हुए भुट्टे का सेवन कर सकते हैं।

foods to eat in rainy season,healthy living,Health tips

मौसमी फल

बरसात के मौसम में बाजार में जामुन, आलू बुखारा, चेरी, नाशपाती और सेब काफी मिलते हैं। ये सभी फल हमें बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं, साथ ही हमारी हेल्थ को हेल्दी रखते हैं। इस मौसम में तला-भुना खाने से बचना चाहिए। फल आसानी से पच भी जाते है, साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। सेब में भरपूर फाइबर्स मौजूद होते हैं, जो हमारे पेट के लिए काफी अच्छा है। जामुन डायबीटिज वाले मरीज भी आसानी से खा सकते हैं। इसमे कैलोरीज भी काफी कम होती हैं।

foods to eat in rainy season,healthy living,Health tips

सत्तू

सत्तू पेट फूलने और अपच जैसी समस्याओं में काफी फायदेमंद माना जाता है। मॉनसून में पेट की बीमारी काफी परेशान करती है। ऐसे में नियमित सत्तू का सेवन हेल्थ के लिए काफी अच्छा हो सकता है। सत्तू में आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, और कार्बोहाइड्रेट मौजूद होते हैं, जो कि सेहत के लिए काफी जरूरी होते हैं।

foods to eat in rainy season,healthy living,Health tips

नारियल पानी

नारियल पानी हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। ये स्वस्थ रहने और बैक्टीरिया के संक्रमण से बचाने का काम करता है। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा अधिक होती है। ये शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है। ये इम्युनिटी को बढ़ाता है। ये त्वचा और हृदय को स्वस्थ रखता है। इसमें विटामिन सी होता है। ये संक्रमण से बचाने का काम करता है।

foods to eat in rainy season,healthy living,Health tips

सेब

सेब आपको अपनी कैलोरीज पर नियंत्रण रखने में मदद कर सकता है। ये फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के साथ ही आवश्यक विटामिन और खनिजों में भी समृद्ध हैं। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ संपूर्ण आहार भी हैं। आप इन्हें अपने ब्रेकफास्ट सीरियल्स और लंच सलाद में शामिल कर सकती हैं, साथ ही इनसे हेल्दी स्नैक्स और डेजर्ट भी बना सकती हैं।

foods to eat in rainy season,healthy living,Health tips

अदरक

अदरक हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाती है, जो मॉनसून में हमारी मौसमी बीमारियों से हमारी रक्षा करती है। अदरक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो सर्दी, गले की खराश और खांसी में काफी लाभदायक है। इसका प्रयोग चाय, काढ़ा और सब्जी बनाने में भी कर सकते हैं। यह शरीर के डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाता है जिससे आप एनर्जी से भरपूर बनी रहती हैं। इसके अलावा, अदरक शरीर के टिशू को पोषक तत्वों में सुधार करने में मदद करता है।

foods to eat in rainy season,healthy living,Health tips

मक्का के दाने

मॉनसून के मौसम में बाजार में भुट्टा या मक्का के दाने खूब मिलते हैं। ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। मक्का में फाइबर पाया जाता है, जिसे खान से कब्ज की समस्या नहीं होती है। इसमें फैट नहीं होता जिस कारण से आपको इसे खाने पर फैट की टेंशन नहीं होगी। इसमें विटामिन बी 1, बी9 और विटामिन सी पाया जात है। मक्का के दाने को डेली अपनी डाइट में शामिल करने पर आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। आप इसका सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। आप उबले, स्टीम्ड या भुने हुए भुट्टे का सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इसका सेवन डायबीटिज वाले मरीज ना करें।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com